Siliguri

सिलीगुड़ी में एनबीएसटीसी कर्मचारी भूख हड़ताल पर

सिलीगुड़ी में एनबीएसटीसी कर्मचारी भूख हड़ताल पर

उत्तर बंगाल राज्य परिवहन कर्मचारी संघ की सिलीगुड़ी डिपो शाखा ने 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 9 घंटे की भूख हड़ताल की घोषणा की है। सिलीगुड़ी डिपो सहित उत्तर बंगाल के विभिन्न डिपो के एनबीएसटीसी कर्मचारी इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। सीटू से संबद्ध श्रमिक संगठन ने बताया है कि कर्मचारियों को "उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम को बचाने" और अपनी नौकरियों की सुरक्षा की मांग के लिए इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वामपंथी श्रमिक संगठन का दावा है कि एक समय पूरे राज्य में एनबीएसटीसी…
Read More
सिलिगुड़ी के चार पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दो अज्ञात शिखरों पर विजय हासिल कर रचा इतिहास

सिलिगुड़ी के चार पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दो अज्ञात शिखरों पर विजय हासिल कर रचा इतिहास

हिमालय की रहस्यमयी व दुर्गम चोटियों को पहली बार सिलीगुड़ी  के चार साहसी पर्वतारोहियों ने विजय हासिल की है. गणेश साहा, कल्याण देव, सुदेव रॉय और काजल कुमार दत्ता। इस ऐतिहासिक अभियान के ज़रिए उन्होंने लद्दाख के ऐसे दो शिखरों (Point 6150 मी. और Point 6086 मी.) को फतह किया जिनपर पहले किसी ने चढ़ाई नहीं की थी।  यह अभियान हिमालयन नेचर एंड एडवेंचर फाउंडेशन (HNAF), सिलीगुड़ी द्वारा आयोजित किया गया था, और यह संगठन जून 1993 से पर्वतारोहण की गतिविधियाँ चला रहा है. चारों अभियानकारी 1 अगस्त को सिलीगुड़ी से रवाना हुए, पहले दिल्ली, फिर मनाली होते हुए लद्दाख पहुँचे। वहाँ 5 अगस्त…
Read More
“हमारा पड़ोस, हमारा समाधान” योजना के तहत शहर के वार्ड नंबर 33 में विशेष कार्यक्रम आयोजित

“हमारा पड़ोस, हमारा समाधान” योजना के तहत शहर के वार्ड नंबर 33 में विशेष कार्यक्रम आयोजित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री माननीया ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजना “हमारा पड़ोस, हमारा समाधान” (आमादेर पाड़ा  आमादेर पाड़ा  समाधान  ) के तहत आज सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के नवग्राम प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है  स्थानीय लोगों की समस्याएं सीधे उनके इलाके में जाकर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना। आज के कार्यक्रम में मेयर गौतम देव, विभिन्न सरकारी अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान इलाके के निवासियों ने सड़क की मरम्मत, जल-प्रकाश की व्यवस्था, नाली और जल…
Read More
सिलीगुड़ी में हुआ कन्याश्री दिवस का आयोजन 

सिलीगुड़ी में हुआ कन्याश्री दिवस का आयोजन 

 सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में कन्याश्री दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 14 अगस्त को 'कन्याश्री दिवस' के अवसर पर राज्य की लड़कियों और महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने 'कन्याश्री' योजना की 12वीं वर्षगांठ पर इस महत्वाकांक्षी सामाजिक पहल की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर 'कन्याश्री' योजना के बारे में लिखा, "आज कन्याश्री दिवस है। कन्याश्री योजना, जो हमारा गौरव है, ने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। दुनिया भर, देश और…
Read More
सिलीगुड़ी में बढ़ रहा है अपराध, फिर से हुए एटीएम लूटने की कोशिश

सिलीगुड़ी में बढ़ रहा है अपराध, फिर से हुए एटीएम लूटने की कोशिश

सिलीगुड़ी में एटीएम लूटने की एक और कोशिश हुई है। इस बार, सिलीगुड़ी महकमा के खारीबाड़ी में एक सरकारी बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। दार्जिलिंग जिले के खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के भालूगाड़ा इलाके में चार बदमाश एक एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे थे। एक व्यक्ति को इसकी जानकारी हुई। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। बदमाश एक छोटी सफेद कार में आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस को देखते ही बदमाश भाग गए। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है.  गाड़ी का नंबर व बदमाशों की पहचान करने की…
Read More