Siliguri

मादक पदार्थों के सेवन व तस्करी की रोकथाम के लिए  जागरूकता अभियान

मादक पदार्थों के सेवन व तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान

सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न इलाकों सहित रेलवे लाइनों और रेलवे लाइनों से सटे इलाकों में मादक पदार्थों के तस्करों और नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण खासकर इन इलाकों में आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती है। इसे देखते हुए एक स्वयंसेवी संगठन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष उपस्थित थे। मंगलवार की सुबह इस संगठन ने टाउन स्टेशन, हाशमी चौक समेत कई जगहों पर बैनर के साथ मार्च किया। मीडिया से रूबरू होते हुए सिलीगुड़ी विधायक ने कहा कि रेलवे लाइन के पास विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थों की…
Read More
डाबग्राम 2 शांतिनगर इलाके में करीब 1 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

डाबग्राम 2 शांतिनगर इलाके में करीब 1 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

राज्य सरकार की पथश्री परियोजना के तहत डाबग्राम 2 के शांतिनगर इलाके में करीब 1 किलोमीटर कच्ची सड़क को सीसी रोड बनाया जाना था, लेकिन इलाके के निवासी इससे खुश नहीं थे। उनकी मांग थी कि अगर सीसी रोड की जगह पिच रोड बनाई जाए तो वहां के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। डाबग्राम 2 के शांतिनगर इलाके के निवासियों की मांग को मानते हुए पिच रोड बनने वाली है। सोमवार को इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य मनीषा राय व अंचल अध्यक्ष भावेश रॉय ने किया। इस दिन क्षेत्रवासियों ने कहा कि कच्ची सड़क होने…
Read More
मेयर गौतम देव ने फुलबाड़ी के नये इंटेक वेल निर्माण स्थल का दौरा किया

मेयर गौतम देव ने फुलबाड़ी के नये इंटेक वेल निर्माण स्थल का दौरा किया

सिलीगुड़ी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए फुलबाड़ी में वैकल्पिक इंटेक वेल बनाया जा रहा है। सोमवार को सिलीगुड़ी नगरनिगम के मेयर गौतम देव ने अन्य अधिकारियों के साथ सिलीगुड़ी शहर में नए इंटेक वेल की साइट का दौरा किया। हमने आज उस जगह का दौरा किया। पिछला इंटेकवेल पुराना होने के कारण जलापूर्ति की समस्या हो रही थी, इसलिए यह विकल्प बनाया जा रहा है। अगले सप्ताह इसका विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। इसे करीब 6 करोड़ 90 लाख की लागत से बनाया जा रहा है।
Read More
सिलीगुड़ी में एक और मां कैंटीन का शुभारंभ

सिलीगुड़ी में एक और मां कैंटीन का शुभारंभ

सिलीगुड़ी में एक और मां कैंटीन का शनिवार को शुभारंभ किया गया। राज्य की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी की प्रेरणा और सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल से वार्ड नंबर 33 के गेट बाजार में मां कैंटीन की शुरुआत हुई। इस कैंटीन में हर दो घंटे में सिर्फ 5 रुपये में अंडा, दाल और सब्जी चावल उपलब्ध कराया जाएगा। आज नगरनिगम के मेयर गौतम देव ने कैंटीन के शुभारंभ के बाद वहां भोजन किया।
Read More
पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंटेक वेल का होगा निर्माण

पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंटेक वेल का होगा निर्माण

फुलबाड़ी में वैकल्पिक इंटेक वेल का निर्माण किया जायेगा। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए सिंचाई और पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक गुरुवार दोपहर को नगरनिगम के मुख्य कार्यालय में हुई। बैठक के बाद मेयर ने कहा कि शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए फूलबाड़ी इलाके में वैकल्पिक इंटेक वेल बनाया जायेगा। उसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वह इस महीने की 9 तारीख को वास्तुकर और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा करेंगे। सिंचाई एवं पीएचई विभाग द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार की…
Read More