20
Jul
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में देश के पहले भाषा एवं शब्द संग्रहालय 'शब्दलोक' का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की जमकर सराहना करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल ने हमेशा पांच दशक आगे रहकर पूरे देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भाषा केवल संवाद का साधन नहीं है, बल्कि यह किसी भी राष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता की आधारशिला होती है। इंसान ने भाषा का निर्माण नहीं किया, बल्कि भाषा ने इंसान और सभ्य…
