07
Nov
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण गुरुवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। राज्य की 243 में से 121 सीटों पर मतदान हुआ। अधिकांश क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला, जबकि कुछ संवेदनशील स्थानों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया। कुल 41943 बूथों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। आजादी के बाद साल 1952 से लेकर अबतक के चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। साल 2020 में करीब 62.57 फीसदी वोटिंग हुई थी। बिहार के मुख्य निर्वाचन…
