Political

आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे बाबुल सुप्रियो

आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे बाबुल सुप्रियो

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर दो दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आज यानी सोमवार दोपहर के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। तृणमूल के सूत्रों ने बताया है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में तृणमूल की सदस्यता लेने से पहले बाबुल सुप्रियो की ममता बनर्जी से बात हुई थी। दीदी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि पश्चिम बंगाल के लोगों के विकास के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। तृणमूल की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से…
Read More
पंजाब के सभी मंत्रियों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- भविष्य की राजनीति का विकल्प खुला

पंजाब के सभी मंत्रियों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- भविष्य की राजनीति का विकल्प खुला

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में कई दिनों से जारी कलह के बीच आज आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh Resigns) ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे ही दिया| इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने आज सुबह ही फैसला ले लिया था और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से कह दिया था कि इस्तीफा दे रहा हूं| यह तीसरी बार है जब दो महीनों के भीतर विधायक दल की बैठक हो रही है| मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं| मेरे लिए भविष्य के विकल्प खुले हैं| पंजाब में अगले सीएम के सवाल पर कैप्टन ने कहा…
Read More
बंगाल की सियासत: बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, कहा- अपने फैसले पर मुझे गर्व है

बंगाल की सियासत: बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, कहा- अपने फैसले पर मुझे गर्व है

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि बीजेपी से टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले एक्टिव पॉलिटिक्स से अपने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद कहा था कि वह सांसद के रूप में काम करते रहेंगे। सुप्रियो ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल में केवल अपने…
Read More
पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर से साेनिया गांधी ने मांगा इस्तीफा

पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर से साेनिया गांधी ने मांगा इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस में जारी संकट  थमने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम कोशिशों के बावजूद कैप्टन और उनके धुर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की सियासी जंग खत्म नहीं हो सकी है. शनिवार को होने वाली विधायक दल की अहम बैठक से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का 'दर्द' झलक आया. सूत्रों के मुताबिक, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा, "इस तरह के अपमान के साथ वह कांग्रेस में नहीं रह सकते हैं." सूत्रों ने बताया कि कैप्टन ने पद छोड़ने से भी इनकार कर दिया है. इस बीच उन्होंने अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात की है और हालात पर चर्चा की…
Read More
LJP सांसद प्रिंस राज और Chirag Paswan के खिलाफ रेप मामले में FIR, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

LJP सांसद प्रिंस राज और Chirag Paswan के खिलाफ रेप मामले में FIR, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है| रेप के मामले में दर्ज की गई इस FIR में प्रिंस के चचेरे भाई और LJP नेता चिराग पासवान का भी जिक्र है| यह FIR तीन महीने पहले की शिकायत के आधार पर दर्ज हुई है, जो कनॉट प्लेस थाने में की गई थी| कोर्ट के आदेश के बाद 9 सितंबर को दर्ज हुई इस FIR में पीड़िता ने अनेक आरोप लगाए हैं| हालांकि, प्रिंस राज भी युवती के खिलाफ पहले एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं. प्रिंस…
Read More