Health

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने किया रक्तदान शिविर

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने किया रक्तदान शिविर

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अलीपुरद्वार जिला संघ ने सोमवार को कालचीनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्था ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष में किया गया. इसके अलावा संगठन के सचिव शंभू नाथ तिवारी ने बताया, 'कुल 50 लोगों ने रक्तदान किया.'
Read More
मरीज की मौत को लेकर नर्सिंग होम में बवाल 

मरीज की मौत को लेकर नर्सिंग होम में बवाल 

सिलीगुड़ी महकमे के मेडिकल मोड़  के पास एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत को लेकर  परिजनों ने जमकर हंगामा किया  .  बताया जाता है  मरीज को कल भर्ती कराया गया था।  आज सुबह जब मरीज के परिजन मरीज से मिलने गए तो  अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि पूरा बिल जमा करने के बाद ही उन्हें मरीज से मिलने की अनुमति दी जाएगी। परिवार के सदस्यों द्वारा नर्सिंग होम में सभी बिल जमा करने के बाद मरीज के शव को परिवार के सदस्यों के पास लाया गया । इसके बाद परिजन गुस्से में आकर  नर्सिंग होम के खिलाफ प्रदर्शन…
Read More
सिक्किम में कोरोना का एक नया मामला, दो लोग स्वस्थ

सिक्किम में कोरोना का एक नया मामला, दो लोग स्वस्थ

 सिक्किम में रविवार को कोरोना का सिर्फ एक नया मामला सामने आया है। दो लोग इसके संक्रमण से उबरकर सामान्य जीवन में लौट आए।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल 144 लोगों के सैंपल की जांच की गई और एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया. इन्हीं में से एक मामला नामची जिले का है। राज्य के अन्य जिलों से आज कोई नया मामला सामने नहीं आया। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10 है।दैनिक संक्रमण दर 0.6 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.9 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 हजार 300 पहुंच गई है और…
Read More
डेंगू की रोकथाम के लिए 35 नंबर वार्ड की पार्षद ने बुलाई विशेष बैठक

डेंगू की रोकथाम के लिए 35 नंबर वार्ड की पार्षद ने बुलाई विशेष बैठक

शहर में तेजी से फ़ैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए मेयर द्वारा सख्ती बरतने के आदेश मिलते ही पार्षद अपने अपने इलाके में सक्रिय हो गए। बताते चले मेयर गौतम देव ने कल डेंगू से निपटने के लिए पार्षदों को अलग वार्ड कमेटी बनाने की सलाह दी थी। इसके दूसरे दिन आज 35 नंबर वार्ड की पार्षद शंपा नंदी की पहल पर विशेष बैठक बुलाई गई। इस बैठक में क्लब, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्वयं सहायता समूह, वीसीटी टीम, आशा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. बैठक में वार्ड में  डेंगू की स्थिति की  समीक्षा करते हुए इसकी रोकथाम को लेकर…
Read More
‘स्माइल ग्रुप’ ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए आये गरीब युवक को पहुंचाया घर 

‘स्माइल ग्रुप’ ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए आये गरीब युवक को पहुंचाया घर 

 बागडोगरा के बिहार मोड़ में पिछले 5-6 दिनों से एक युवक को बोरे पर लिपटा देखा जा रहा था। स्वयंसेवी संस्था 'स्माइल ग्रुप' के सदस्यों ने अनाथ अवस्था में पड़े इस युवक को देखकर उससे पूछताछ की। पता चला कि युवक डामडिम का रहने वाला है और उत्तर बंगाल मेडिकल व अस्पताल में इलाज के लिए आया था। इलाज के लिए पैसे खत्म होने के कारण वह घर नहीं लौट सका। इसलिए उसने बिहार मोड़ के पास शरण ली। फिर स्माइल ग्रुप और बागडोगरा ट्रैफिक पुलिस की मदद से  उसे बीरपारा की एक बस से उसका घर पंहुचा गया। इस मानवीय कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो…
Read More