17
Dec
भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने आज टेलीकॉम उद्योग के पहले हैण्डसेट थेफ्ट एंड लॉस इंश्योरेन्स प्लान्स के लॉन्च की घोषणा की है, ये प्लान आईओएस एवं एंड्रोइड- दोनों तरह की डिवाइसेज़ इस्तेमाल करने वाले प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। यह अनूठी पेशकश चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पैक्स के साथ उपलब्ध है, जो उपभोक्ताओं की स्मार्टफोन खो जाने की चिंता को हल करेगी, जिसे पारम्परिक डैमेज-ओनली इंश्योरेन्स पॉलिसियों में अक्सर कवर नहीं किया जाता। मई 2025 में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 85.5 फीसदी परिवारों के पास…
