05
Feb
घने कोहरे के कारण आज सुबह कोलकाता हवाईअड्डे पर हवाई यातायात बाधित हुआ।शनिवार सुबह 6 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई थी. साढ़े पांच बजे तक दृश्यता 150 मीटर थी। इसके बाद विजिबिलिटी और कम होने लगी. इसके चलते कोलकाता हवाईअड्डे पर कई उड़ानें बाधित हैं। हवाईअड्डे और उसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे की मोटी परत छाई हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक कम हो गई थी
