08
Apr
बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा है कि उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करते समय 'रचनात्मक दृष्टिकोण' अपनाने की आवश्यकता है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पांडेय ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र निदेशकों का कार्य केवल कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करना या प्रबंधन की आलोचना करना नहीं है, बल्कि उन्हें जवाबदेही के साथ समस्याओं का समाधान खोजने और कंपनी का समर्थन करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी एचडीएफसी बैंक के स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती के हालिया इस्तीफे के बाद आई है,…
