13
Jul
टाटा मोटर्स ने गुरुवार को प्रवास 5.0 में अपने अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी पोर्टफोलियो का अनावरण किया है। इसके तहत बिल्कुल नई 'अल्ट्रा प्राइम' और 'स्टारबस प्राइम' रेंज की बसें लॉन्च की गई हैं, जिनका उद्देश्य भारत के सार्वजनिक परिवहन इकोसिस्टम में सुरक्षा, यात्री आराम और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। कंपनी ने वाणिज्यिक यात्री वाहनों (कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल्स) की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जिसमें एलपीओ 1620 सीएनजी, अल्ट्रा प्राइम एलपीओ 412, अल्ट्रा स्कूल 9/9 ईवी, मैजिक ईवी, विंगर प्लस और अल्ट्रा प्राइम आरई कॉन्सेप्ट शामिल हैं। यह नया पोर्टफोलियो पारंपरिक और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन विकल्पों की…
