24
Sep
चीन के नेपाली भूमि पर कब्जा करने और वहां इमारतें बनाने की खबर को नेपाल की सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है. नेपाल की सरकार ने कहा है कि उसकी सीमा में चीन ने अतिक्रमण कर कोई इमारत नहीं बनाई है. नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को चीनी कब्जे के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया था. नेपाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के हुमला जिले में सीमा स्तम्भ से दो किमी भीतर नेपाली भूमि कब्जा करके चीन के सैनिकों ने 9 भवनों का निर्माण किया है. इतना ही नहीं, वहां नेपाली नागरिकों के…
