24
Sep
वादे हैं, वादों का क्या…शायद बिहार के गोपालगंज जिले के रामपुर बरौली गांव के लिए यही सच्चाई है. करीब तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में एक सड़क तक नहीं है. वह भी कई दशकों से. इस गांव के ग्रामीण बताते हैं कि तीन पीढ़ियों से तो किसी ने सड़क देखी ही नहीं है. गांव के लोगों को खेतों की पगडंडियों से आने-जाने की नियति बन गई है. कीचड़ व पानी पार कर लोग खाट पर मरीज को 5 किलोमीटर पैदल अस्पताल ले जाते हैं. यह गांव बिहार के वर्तमान और पिछली सभी सरकारों की पोल खोलता नजर आता…
