Business

कोविड-19 पॉजिटिव राज्य के बिजली मंत्री शोभन देव की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 पॉजिटिव राज्य के बिजली मंत्री शोभन देव की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद संगरोध में रह रहे राज्य के बिजली मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय की हालत बिगड़ गई है। इस वजह से उन्हें मंगलवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि गत 18 फरवरी को शोभन देव चट्टोपाध्याय की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंत्री ने खुद ही ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी और अपने संपर्क में आए लोगों को एहतियातन जांच कराने का अनुरोध भी किया था। चिकित्सकों की सलाह पर वह घर में ही संगरोध में थे लेकिन खबर है…
Read More
दो घंटे तक रुकावट के बाद आखिरकार राकेश सिंह के घर में घुसी पुलिस, तलाशी शुरू

दो घंटे तक रुकावट के बाद आखिरकार राकेश सिंह के घर में घुसी पुलिस, तलाशी शुरू

कोकीन तस्करी के मामले में नाम आने के बाद आखिरकार कोलकाता पुलिस की टीम ने कोलकाता के भाजपा नेता राकेश सिंह के घर में तलाशी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर के समय भारी संख्या में पुलिस की टीम अलीपुर स्थित राकेश सिंह के घर गई थी लेकिन सिंह के बेटे साहब ने पुलिसकर्मियों को घर के बाहर ही रोक दिया था। उनका कहना था कि पुलिस के पास तलाशी लेने संबंधी दस्तावेज नहीं हैं। बिना सर्च वारंट के पुलिसकर्मियों को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इधर पुलिस ने भी स्पष्ट कर दिया था कि सरकारी काम…
Read More
प्रशिक्षण के लिए आये चुनाव कर्मियों ने पर्याप्त टिफ़िन नहीं मिलने से किया हंगामा

प्रशिक्षण के लिए आये चुनाव कर्मियों ने पर्याप्त टिफ़िन नहीं मिलने से किया हंगामा

मालदा के इंग्लिशबाजार में चुनाव कार्यों का प्रशिक्षण ले रहे सरकारी कर्मचारियों ने पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिलने के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मालदा के इंग्लिशबाजार शहर के  अक्रुरमनी  कोरोनेशन इंस्टिट्यूट में चुनाव कार्यों का प्रशिक्षण दिए जा रहा है। प्रशिक्षण  लेने  आए लोगों ने  बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित राशि के अनुरूप उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है। पर्याप्त भोजन नहीं मिले उन्हें लंबे समय तक यहाँ प्रशिक्षण लेने में दिक्क्तें आ रही है। चुनाव अधिकारियो ने तत्काल मौके पर पहुंच कर हालात को काबू किया।  गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो-तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग…
Read More
मारपीट के आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग में आंदोलन पर वकील

मारपीट के आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग में आंदोलन पर वकील

 चंदा देने से इनकार करने पर एक वकील को सड़क पर फेंक कर दलील लेखक  द्वारा मारपीट की घटना के खिलाफ चांचल महकमा अदालत के वकील आंदोलन शुरू किया है। चांचल महकमा अदालत के वकील मंगलवार सुबह से अपना काम बंद रख अदालत परिसर में धरना पर बैठे हैं।  ये  सभी वकील के साथ की गई मारपीट की घटना के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक हमारा आंदोलन जारी रखने का की बात कह रहे हैं।  चांचल बार एसोसिएशन के सचिव खाइरुल  आलम ने  बताया कि चंदा देने से इनकार करने पर एक वकील को दलिल लेखक ने सड़क पर फेंक कर उसकी जमकर…
Read More
बीरभूम में बरामद हुए चार जिंदा बम

बीरभूम में बरामद हुए चार जिंदा बम

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव करीब आता जा रहा है वैसे वैसे बम बारूद और हथियारों की बरामदगी तेज हो गई है। मंगलवार को एक बार फिर बीरभूम जिले के सिउरी से पुलिस की टीम ने चार जिंदा बम बरामद किया है। जिला पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सुबह के समय स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े बमों को देखकर सिउरी थाने को सूचना दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बमों को बरामद कर निष्क्रिय किया है। इन बमों को किसने यहां रखा है इस बारे में…
Read More