25
Feb
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि दार्जिलिंग का राज भवन आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राजभवन में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन वे खुद शामिल हुए। बृहस्पतिवार को कोलकाता लौटने के दौरान बागडोगरा एयरपोर्ट पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद दार्जिलिंग का राजभवन आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. इससे वे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग का राजभवन प्रकृति की गोद में बसा काफी सुंदर व मनोरम है। काफी संख्या…
