05
Dec
बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट में कहा, 'गोडसे को पूजने वाले लोग पटना पधारे है उनके स्वागत में अनुकंपाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति को क़ैद कर लिया ताकि गांधी को मानने वाले लोग किसानों के समर्थन में गांधी जी के समक्ष संकल्प ना ले सके. नीतीश जी,वहां पहुंच रहा हूं. रोक सको तो रोक लीजिए.' बता दें, तेजस्वी ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है।…
