Business

लालू यादव की पार्टी को एक भी सीट नहीं देना चाहती है ममता

लालू यादव की पार्टी को एक भी सीट नहीं देना चाहती है ममता

पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को ममता बनर्जी एक भी सीट नहीं देना चाहती हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। दरअसल लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव एक दिन पहले ही कोलकाता आए हैं और महानगर के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में माकपा कांग्रेस की ओर से आयोजित महासभा में शामिल हुए हैं। उसके बाद आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करना चाहते हैं। खबर है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी आरजेडी के नेता तेजस्वी बंगाल में ममता से सीट…
Read More
कोलकाता पुलिस कमिश्नर से मिले भाजपा नेता, बड़े अधिकारियों पर लगाया पुलिस कर्मियों का आधार कार्ड और वोटर कार्ड का जेरोक्स लेने का आरोप

कोलकाता पुलिस कमिश्नर से मिले भाजपा नेता, बड़े अधिकारियों पर लगाया पुलिस कर्मियों का आधार कार्ड और वोटर कार्ड का जेरोक्स लेने का आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त सोमेन मित्रा से मुलाकात कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के सांसद डॉ स्वपन दासगुप्ता, विधायक सब्यसाची दत्ता शिशिर बाजोरिया शामिल थे। कोलकाता पुलिस आयुक्त को दिए अपने ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी छोटे स्तर के पुलिसकर्मियों से उनके वोटर कार्ड और आधार कार्ड की जेरोक्स ले रहे हैं ताकि चुनाव के समय उनके वोट को…
Read More
मालदा में  12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

मालदा में 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है.  सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समेत राज्य में तेजी से  जनाधार बना रही भाजपा  व अन्य राजनीतिक पार्टियां भीप्रचार अभियान शुरू किया है।  मालदा जिले में शिवसेना भी अपनी  गतिविधियां लगातार बड़ा  रही है।  शिवसेवा की ओर से रविवार रात जिले के मालतीपुर  विधानसभा के मालिकानगांव में एक जनसभा का आयोजन किया गया। मालदा जिला शिवसेना कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार नंदी समेत पार्टी के शीर्ष नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता जनसभा में शामिल हुए। इसके साथ ही चांचल दो नंबर ब्लॉक शिवसेना कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ साहा भी  कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस…
Read More
ममता ने अपने आवास पर बुलाई चुनाव समिति की बैठक, तेजस्वी यादव से करेंगी मुलाकात

ममता ने अपने आवास पर बुलाई चुनाव समिति की बैठक, तेजस्वी यादव से करेंगी मुलाकात

पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले आखरी रणनीति के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य ने सोमवार को अपने आवास पर चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। यहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ममता बनर्जी पहले चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं। इसके अलावा लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादवएक दिन पहले हुए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे हुए हैं। वह भी ममता से मुलाकात करेंगे।तृणमूल सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगी। बताया जा रहा…
Read More
हाथी ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त ,  लोग  परेशान

हाथी ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त , लोग परेशान

सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी इलाके में दतैल हाथी ने उत्पात मचाते हुए कई घरों को क्षतिग्रस्त किया। इलाके में बढ़ रहे हाथी के उपद्रव से लोग काफी आतंकित हैं। जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी टी  स्टेट  के गोदाम  लाइन इलाके में सोमवार तड़के सुबह एक  दतैल हाथी ने जमकर उत्पात  मचाया। हाथी ने  चार घरों को क्षतिग्रस्त किया।  इसके साथ ही चाय बागान के स्टाफ रूम को भी हाथी ने तोड़ दिया।  इतना ही नहीं गेहूं के खेत में भी हाथी ने जमकर तांडव मचाया। इलाके में  दिन प्रतिदिन बढ़ रहे  हाथी के हमले से लोग काफी आतंकित हैं। इन लोगों ने  वन विभाग से इस समस्या के स्थाई समाधान की…
Read More