14
Dec
पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने ममता बनर्जी के 10 वर्षों के विकास कार्यों से संबंधित अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके जवाब में 'टीएमसी फेल कार्ड' जारी किया है। सोमवार को पार्टी ने अपने आधिकारिक मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में इसे साझा किया है। इसमें ममता बनर्जी को शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, रोजगार, उद्योग धंधे समेत अन्य मुद्दों पर विफल करार दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को इसे लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "बुआ (ममता बनर्जी) की विफसता वाली रिपोर्ट कार्ड। कानून और व्यवस्था -…
