05
Mar
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाके में खासकर उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में हथियारों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कूचबिहार के माथाभाँगा से तीन आग्नेयास्त्र के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। माथाभांगा एवं सीतलकुची थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। माथाभाँगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्था दोरजी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। माथाभांगा थाने के आईसी विश्वश्रय साकार एवं सीतलकुची थाने के ओसी काजल सरकार भी यहाँ मौजूद थे। संवादाता सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ दोरजी ने बताया कि कल शाम व रात के समय विशेष अभियान चलाकर पुलिस…
