15
Mar
सिलीगुड़ी विधानसभा के वाममोर्चा - कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने सोमवार को सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में चुनाव प्रचार किया। आज सुबह वे अपने समर्थकों के साथ रेगुलेटेड मार्किट पहुंचे और वहां आढ़तियों से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। श्री भट्टाचार्य ने कहा उन्होंने आज बाजार इलाके में चुनाव प्रचार किया। साथ ही उन्होंने लोगों से सोच समझकर विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। श्री भट्टाचार्य ने लोगों से उम्मीदवारों के बारे में सही जानकारी लेने के बाद ही वोट देने की अपील की। श्री भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते…
