19
Mar
डाबग्राम - फुलबाड़ी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार व राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को भी वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया। आज वे सिलीगुड़ी नगर निगम के 39 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया। वे घर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। इसके साथ ही तृणमूल सरकार के विकास कार्यों का हवाला देकर राज्य में तीसरी बार तृणमूल की सरकार बनाने का आह्वान कर रहे हैं। गौतम देव सड़क पर से गुजरनेवाले राहगीरों एवं दुकानदारों से भी मिलकर उनकी समस्यांए एंव सुझाव सुन रहे हैं।…
