20
Mar
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की एक डोज लेने के बावजूद कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन (Home Quarantine) कर लिया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान के COVID-19 से जल्द रिकवरी की कामना.' पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद पीएम इमरान अपने निजी आवास में शिफ्ट हो गए हैं…
