01
Apr
ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर 10 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया बुधवार देर रात ओल्ड मालदा थाने के शिमुलधब इलाके में 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छापेमारी कर पांच तस्करों को एक पिकअप वैन से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिसका बाजार मूल्य 10 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करों के पास से पांच मोबाइल फोन और 11,000 भारतीय रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार पांचों तस्करो को मालदा अदालत में पेश किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार…
