Business

सिलीगुड़ी में संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन आज , सूर्यकान्त मिश्रा , अधीर चौधुरी सरीखे दिग्गज नेता  करेंगे शिरकत

सिलीगुड़ी में संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन आज , सूर्यकान्त मिश्रा , अधीर चौधुरी सरीखे दिग्गज नेता करेंगे शिरकत

सिलीगुड़ी में  कांग्रेस - वाममोर्चा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में एक महा सम्मलेन का आयोजन किया गया है।  महा सम्मलेन में सीपीएम नेता सूर्यकान्त मिश्रा , मीनाक्षी मुख़र्जी , कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधुरी समेत महा गठबंधन के शीर्ष नेता उपस्थित होंगे।  सिलीगुड़ी शहर के बाघाजातीन पार्क में सम्मेलन को लेकर काफी चहल पहल देखी जा रही है। बताते चले सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य , डाबग्राम - फुलबाड़ी विधानसभा सीट से दिलीप सिंह , माटीगाड़ा - नक्सलबाड़ी से शंकर मालाकार संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार हैं। 
Read More
उम्मीदवार से नाराज 36 परिवारों ने भाजपा छोड़ थामा तृणमूल का दामन

उम्मीदवार से नाराज 36 परिवारों ने भाजपा छोड़ थामा तृणमूल का दामन

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाये जाने से क्षुब्ध सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।  कालियागंज शहर के वार्ड नंबर 5 में रविवार रात एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता राजा दास के नेतृत्व में 36 परिवारों ने तृणमूल का दामन थामा । इस अवसर पर कलियागंज शहर युवा तृणमूल अध्यक्ष विभास साहा और 5 नंबर वार्ड  के   तृणमूल अध्यक्ष विधान साहा उपस्थित थे। कार्यकर्म में कालियागंज विधानसभा सीट के  तृणमूल उम्मीदवार तपन देव सिंह , प्रदेश तृणमूल सचिव , शहर तृणमूल अध्यक्ष कमल  घोष, वार्ड के पूर्व पार्षद मिलन विश्वकर्मा भी शामिल हुए। पांच  नंबर वार्ड के शांति कॉलोनी में आयोजित…
Read More
सिलीगुड़ी में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने किया रूट मार्च , वोटिंग 17 को

सिलीगुड़ी में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने किया रूट मार्च , वोटिंग 17 को

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दो चरण का मतदान हो चूका है।  छह अप्रैल को तीसरे चरण के तहत मतदान होंगे।  सिलीगुड़ी   में 17 अप्रैल को मतदान है।  इस बीच शांतिपूर्ण चुनाव  संपन्न कराने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों का रॉउट मार्च शुरू हो चूका है। सोमवार को शहर के विभिन्न इलाके में  पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को रूट मार्च करते देखा गया। सूर्यनगर मैदान संलग्न इलाके में आज पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने पुलिस अधिकारियों के साथ रूट मार्च किया। 
Read More
तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा कर रहे प्रचार ,कहा – लोगों का मिल रहा जबर्दश्त समर्थन

तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा कर रहे प्रचार ,कहा – लोगों का मिल रहा जबर्दश्त समर्थन

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार डॉ ओम प्रकाश मिश्रा  जोरदार प्रचार अभियान में लगे हैं।  सोमवार को उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के 25 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया। वे आज सुबह अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पर निकल पड़े। ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा 25  नंबर वार्ड में तृणमूल कांग्रेस की स्थित काफी  मजबूत है। उन्होंने कहा यहाँ के कार्यकर्त्ता काफी सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं।  सात बूथों में से छह बूथों में कार्यकर्त्ता  सभी लोगों तक पहुंच चुके हैं। इसके  साथ ही उन्होंने कहा इस वार्ड के लोग काफी जागरूक हैं।  वे लोग विकास…
Read More
अशोक भट्टाचार्य कर रहे धुआंधार प्रचार

अशोक भट्टाचार्य कर रहे धुआंधार प्रचार

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के वाम - कांग्रेस गठबंधन के सीपीएम उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य लगातार प्रचार अभियान चला रहे है।  शनिवार को भी वे सुबह सुबह अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पर निकल पड़े। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने गर्मजोशी के  साथ फूलों का माला पहनाकर  उनका स्वागत किया। श्री भट्टाचार्य चुनाव प्रचार  के दौरान घर घर जाकर लोगों से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।  गौरतलब है  चुनावी मैदान में उनका मुकाबला कभी उनके साथ रहे भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष व तृणमूल उम्मीदवार डॉ ओम प्रकाश मिश्रा से है। 
Read More