Business

आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर आग्नेयास्त्र के साथ  एक व्यक्ति  को   गिरफ्तार किया। पुलिस ने  बताया मंगलवार देर रात  इंग्लिशबाजार थाने  के खासीमारी इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया.  उसके पास से एक पाइप बंदूक और एक राउंड  कारतूस  बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी  का नाम संजय घोष है। यह महदीपुर ग्राम पंचायत के कंचनतर इलाके का रहनेवाला है। इंग्लिशबाजार  थाने के आईसी मदन मोहन रॉय ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी संजय घोष पर पहले भी कई डकैती के आरोप हैं । कल रात…
Read More
बंगाल में तृणमूल का खेल ख़त्म , भाजपा लाएगी असली परिवर्तन – स्मृति ईरानी

बंगाल में तृणमूल का खेल ख़त्म , भाजपा लाएगी असली परिवर्तन – स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा पश्चिम बंगाल में तृणमूल जा रही है भाजपा आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा बंगाल में अब 'खेला शेष '. अर्थात तृणमूल का खेल ख़त्म। अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार दीपक बर्मन के समर्थन में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा भाजपा की सरकार आने पर बंगाल का तेजी से विकास किया जायेगा। बँगला भाषा में जनसभा को संबधित करते हुए उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बंगाल में असली परिवर्तन लाएगी। इसके लिए उन्होंने लोगों को को भारी मतों से…
Read More
भाजपा सरकार में महिलाओं को दी जाएगी विशेष सुविधा – दिलीप

भाजपा सरकार में महिलाओं को दी जाएगी विशेष सुविधा – दिलीप

भाजपा ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की है, फाइनल में भी वह भारी अंतर से जीत हासिल करेगी . अलीपुरदुआर जिले के वीरपाड़ा में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने चुनावी सभा को संभोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार पिछले 10 वर्षों में डुआर्स के विकास के लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बनने पर चाय बागान श्रमिकों को समस्याएं जल्द सुलझायी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल के शासन में राज्य में लड़कियों के सुरक्षित नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार…
Read More
महिला का खून से लतपथ शव बरामद, घटनास्थल से चाकू और मोबाइल बरामद

महिला का खून से लतपथ शव बरामद, घटनास्थल से चाकू और मोबाइल बरामद

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में  पुलिस ने एक महिला का हाथ बंधा खून से लतपथ शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार  देर रात पुकुरिया थाने के परानपुर इलाके में महिला का शव बरामद किया गया।  शव  को पोस्टमार्टम  के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज कर घटना की जाँच शुरू कर  कर दी गयी है।  पुलिस ने इस मामले में  महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त स्मृति मंडल (28) के रूप में की गयी है । उसके पति का नाम पंकज मंडल है । वह हरिश्चंद्रपुर थाने के फतेहपुर इलाके की…
Read More
चोरी के 16  मोबाइल के साथ दो  युवक गिरफ्तार

चोरी के 16 मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

एनजेपी थाने की पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर चोरी के 16 मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से एनजेपी इलाके में मोबाइल चोरी के मामले बढ़ रहे। थे शिकायत मिलने के बाद जाँच में जुटी पुलिस ने मंगलवार देर रात एनजेपी संलग्न इलाके में अभियान चलाकर देवाशीष टोटन मंडल नामक दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के 16 मोबाइल बरामद किये गए।
Read More