23
Mar
ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनाव प्रचार तेज हो रही है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सिलीगुड़ी विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष मंगलवार सुबह चुनाव प्रचार में उतर पड़े । उन्होंने आज सुबह हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रचार किया। वे आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड 7 एवं 8 नंबर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर चुआव प्रचार किया। इस दौरान वे सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल के मैदान में गए और और लोगों से बातचीत की एवं उनका आशीर्वाद लिया।…
