गर्मियों की छुट्टियों के अवसर पर अमेज़न डॉट इन ने बच्चों के लिए दो विशेष स्टोरफ्रंट, ‘किड्स समर स्लैम’ और ‘समर टॉयज लिस्ट’ लॉन्च किए हैं। इस सेल में रिमोट कंट्रोल कार, हॉट व्हील्स, स्विमिंग पूल, क्रिकेट किट, साइकिल और स्कूटर जैसे लोकप्रिय खिलौनों एवं प्ले एसेंशियल्स पर ५०% तक की भारी छूट दी जा रही है। इन उत्पादों की शुरुआती कीमत मात्र १९९ रुपये रखी गई है, जिसमें एडिडास, स्पीडो, निविया और लाइफलोंग जैसे नामी ब्रांड्स के उत्पाद शामिल हैं।
खरीददारों की बचत को बढ़ाने के लिए अमेज़न ने कई बैंकिंग ऑफर्स भी पेश किए हैं। ग्राहक अमेज़न पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ५% की बचत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एचडीएफसी, एचएसबीसी, यस बैंक, स्कैपिया, आरबीएल, डीबीएस और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड्स पर ७.५% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जो इस समर सीजन की खरीदारी को और भी किफायती बनाता है।
