Business

कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जलपाईगुड़ी असपताल में उमड़ी लोगों की भीड़

कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जलपाईगुड़ी असपताल में उमड़ी लोगों की भीड़

जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में बुधवार  सुबह से कोरोना के वैक्सीन लेने वाले लोगों की लम्बी कतारें देखी गयी। बताते चले कल वैक्सीन नहीं मिलने से कुछ लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसे लेकर अस्पताल में काफी तनाव देखा गया था।जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में आज सुबह से वैक्सीन सेंटर में लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है । वैक्सीन  लगवाने आए तापस साहा ने कहा कि वे  कल वैक्सीन लगवाने आए थे पर उन्हें वैक्सीन नहीं मिली।  उन्हें बिना वैक्सीन लगवाने खाली हाथ लौटना पड़ा।  इसलिए वे  आज सुबह से लाइन में खड़े हैं।   उन्हें  उम्मीद है कि आज सभी को वैक्सीन मिलेगी। एक ही कतार  में महिला और पुरुष खड़े हैं।  कोई पहली बार तो कोई  दूसरी खुराक के लिए आये हैं । अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सुबह 10 बजे से  वैक्सीन देने का काम शुरू हुआ। 
Read More
बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, मुर्शिदाबाद में तृणमूल कार्यकर्ता की बम मारकर हत्या

बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, मुर्शिदाबाद में तृणमूल कार्यकर्ता की बम मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के आयोग के सारे दावे निरर्थक साबित हुए हैं। 27 मार्च को मतदान की शुरुआत से पहले से ही यहां रक्तरंजित माहौल बने हुए हैं। गुरुवार को छठे चरण के मतदान से पहले राजधानी कोलकाता से सटा उत्तर 24 परगना जिला पूरी तरह से हिंसा की चपेट में है। इसके अलावा भारत की सबसे अधिक अल्पसंख्यक बहुल आबादी वाला जिला मुर्शिदाबाद भी अछूता नहीं है। यहां  मंगलवार रात बम मारकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना उसी हरिहरपाड़ा की है जहां एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा गया था। मृतक तृणमूल कार्यकर्ता की पहचान बादल घोष के तौर पर हुई है। जिला प्रशासन के मुताबिक यहां हिंसा की शुरुआत सोमवार आधी रात से…
Read More
शंकर के लिगेसी  के लिए एक महत्वपूर्ण संगीतमय ट्रिब्यूट

शंकर के लिगेसी के लिए एक महत्वपूर्ण संगीतमय ट्रिब्यूट

जुबिन एक स्वतंत्र कलाकार हैं, जहां वे विभिन्न परियोजनाओं के लिए संगीत की रचना करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दृश्य अवधारणाओं को भी विकसित करते हैं। उनका अनुभव उदयन (अब उदयन कलाकेंद्र के रूप में जाना जाता है) से उदय शंकर नृत्य शैली के साथ उनकी भागीदारी से आता है। इसने अपनी कला के माध्यम से जुबिनआर्ट नामक दृश्य अवधारणाओं को सम्मिश्रित करने में उनकी विशेषज्ञता का नेतृत्व किया, जिससे इस ट्रैक- डिवाइन इमोशन्स की रचना हुआ। अब अमारा म्यूजिक ने इसे दुनिया भर में रिलीज करने का भार उठाया है।जुबिन के अनुसार, यह रचना बहुत खास है। यहां…
Read More
भाजपा उम्मीदवार पर फायरिंग के तीन दिन बाद  परित्यक्त घर से एकनाली बंदूक और कारतूस  का खोका बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

भाजपा उम्मीदवार पर फायरिंग के तीन दिन बाद परित्यक्त घर से एकनाली बंदूक और कारतूस का खोका बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

 मालदा विधानसभा क्षेत्र  के भाजपा उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहापर फायरिंग के तीन दिन बाद बुधवार को पुलिस ने  परित्यक्त घर से एकनाली  बंदूक और कारतूस और इस्तेमाल किये गए कारतूस का खोका बरामद किया घटना ने प्रकाश में आने आने के बाद पूरे इलाके में  हलचल मच गयी।  पुलिस ने आज सुबह साहापुर  ग्राम पंचायत के बाजारपाड़ा  इलाके में एक परित्यक्त घर से बंदूक और एक कारतूस का खोका बरामद किया। पुलिस इस घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार  पर घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस  इस बात की पुष्टि नहीं ही है कि  बरामद बंदूक और कारतूस…
Read More
कोविड से जंग हारे बंगाल के मशहूर कवि शंख घोष

कोविड से जंग हारे बंगाल के मशहूर कवि शंख घोष

बंगाल के मशहूर कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित शंख घोष आखिरकार कोविड-19 से जंग हार गए हैं। बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी आयु 89 साल थी। पांच फरवरी 1932 को अविभाजित बंगाल के चांदपुर में जन्मे शंख घोष इसी महीने की 14 तारीख को कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे। उम्र अधिक होने की वजह से वह कई अन्य कोमोरबिडिटी वाली बीमारियां जैसे शुगर, प्रेशर आदि से भी पीड़ित थे। चिकित्सकों ने उन्हें एकांतवास में रहने और लगातार इलाज कराने की सलाह दी थी। शुरुआती चिकित्सा में उनका बुखार कम हो गया था, लेकिन कमजोरी की वजह से…
Read More