Business

तस्करी की जा रही लाखों की लकड़ी जप्त

तस्करी की जा रही लाखों की लकड़ी जप्त

अलीपुरद्वार जिले के बक्सा बाघ परियोजना के जंगल से वन विभाग ने तस्करी की जा रहे कीमती लकड़ी को जब्त कर लिया।  जानकारी के अनुसार  वन कर्मियों ने बुधवार सुबह ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी  ब्लॉक के लटाबड़ी  पीएमजी क्षेत्र से  भारी परिमाण में कीमती लकड़ी जप्त की।  इन लकड़ियों को साइकिल के जरिये तस्करी  की जा रही थी। इससे पहले वन विभाग ने  छापेमारी कर लाखों रुपये की इन  लकड़ियों को जप्त कर लिया।  हालाँकि इस अभियान में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।  जप्त लकड़ी को पाना रेंज कार्यालय लाया गया। वन…
Read More
चुनावी ड्यूटी पर आये पुलिस फोर्स के जवानों ने किया पथावरोध, ठहरने का इंतजाम नहीं करने का लगाया आरोप

चुनावी ड्यूटी पर आये पुलिस फोर्स के जवानों ने किया पथावरोध, ठहरने का इंतजाम नहीं करने का लगाया आरोप

चुनाव में ड्यूटी करने मालदा पहुंचे  दार्जिलिंग पुलिस  फोर्स के जवानों ने उन्हें ठहरने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये जाने का आरोप लगाते  हुए सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। ये सभी मंगलवार रात बालुरघाट से मालदा पहुंचे। इन  पुलिस कर्मियों  ने आरोप लगाया करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन ने इनके ठहरने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया।  इसके बाद वे लोग आक्रोशत होकर 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग का अवरोध शुरू कर दिया।   पथावरोध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम की स्थिति बनी रही । बाद में आनन् फानन में जिला प्रशासन की ओर से इन पुलिस…
Read More
इस्लामपुर में मास्क नहीं पहननेवालों के खिलाफ होगी  सख्त कार्रवाई

इस्लामपुर में मास्क नहीं पहननेवालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इस्लामपुर नगरपालिका में कोरोना के बढ़ते मामले को रोकने के लिए इस्लामपुर नगरपालिका की ओर से एसडीओ एवं  पुलिस प्रशासन के समक्ष कुछ कठोर कदम उठाने की सिफारिश की जाएगी। ये बातें इस्लामपुर नगरपालिका के कार्यकारी सदस्य गोपाल रॉय ने  मंगलवार को संवाददाताओं से कही। इसके साथ ही आज नगरपालिका हॉल में स्थानीय व्यावसायिक संगठनों के साथ कोरोना को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई ।  बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं वसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के बीच कोरोना महामारी की श्रृंखला को तोड़ने को लेकर  विस्तार से विचार विमर्श किया गया। नगरपालिका के कार्यकारी सदस्य ने कहा कि जिस तरह दुषरे जिले में  मास्क का उपयोग…
Read More
मास्क विहीन लोगों को पुलिस ने लगवाई उठक बैठक , कई गिरफ्तार

मास्क विहीन लोगों को पुलिस ने लगवाई उठक बैठक , कई गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी थाने की पुलिस ने मंगलवार को धुपगुरी शहर में कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विधियों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वालों को पुलिस ने  कान पकड़कर उठक बैठक कराया।   दूसरी ओर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस ने भी आज कोरोना प्रोटोकॉल तोड़नेवालों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बिना मास्क पहने लोगों की धर पकड़ की जा रही है।  ऐसे लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले जा रही है।  वहीँ  रेस्कयू टीम एवं पर्यावरण प्रेमी  माइकिंग कर लोगों में  कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। साथ ही पुलिस प्रसाशन की ओर से…
Read More
कोरोना मरीजों ने सेफ होम में उचित सुविधा नहीं मिलने के आरोप में किया सड़क जाम , पुलिस हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

कोरोना मरीजों ने सेफ होम में उचित सुविधा नहीं मिलने के आरोप में किया सड़क जाम , पुलिस हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

उत्तर दिनाजपुर जिले में कोरोना  के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं ।लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के मद्देनजर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा इटाहार के गोथलू होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र को  सेफ होम में तब्दील कर दिया गया है।इस बीच इस सेफ होम में रहनेवाले करीब 50 कोरोना संक्रमित मरीजों ने उन्हें  अस्वस्थ पेयजल एवं घटिया भोजन उपलब्ध कराये जाने का आरोप लगते हुए मंगलवार को  34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग  का अवरोध किया।    प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार  रायगंज महकमे के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 50 कोरोना संक्रमित महिला व पुरुष मरीज  इटाहार  के गोथलू होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में रखे गए हैं।  इन मरीजों ने  शिकायत की  कि सेफ…
Read More