Business

मोग्लिक्स ने १२० मिलियन डॉलर जुटाया

मोग्लिक्स ने १२० मिलियन डॉलर जुटाया

मोग्लिक्स एक यूनिकॉर्न बनने के लिए विनिर्माण क्षेत्र में पहला औद्योगिक बी २ बी कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनकर एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन तक पहुंच गया है। कहा जाता है कि कंपनी को अपने नवीनतम १२० मिलियन डॉलर सीरीज़ ई फंडिंग दौर में १ बिलियन डॉलर का मूल्य दिया गया है। नवीनतम निवेश का नेतृत्व फाल्कन एज कैपिटल और हार्वर्ड मैनेजमेंट कंपनी (एच एम सी) ने किया था। फंडिंग के इस दौर में इसके मौजूदा निवेशकों, टाइगर ग्लोबल, सिकोइया कैपिटल इंडिया और वेंचर हाईवे की भागीदारी भी देखी गई। मोग्लिक्स औद्योगिक और एमआरओ खरीद क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी…
Read More
किसानों के लिए 140% उर्वरक सब्सिडी, पीएम कार्यालय ने कहा “ऐतिहासिक निर्णय”।

किसानों के लिए 140% उर्वरक सब्सिडी, पीएम कार्यालय ने कहा “ऐतिहासिक निर्णय”।

किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर (DAP Fertiliser) पर सब्सिडी (Subsidy) 140 फीसदी बढ़ा दी है। अब किसानों को प्रति बोरी 500 रुपये की जगह 1200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इससे किसानों को 2,400 रुपये प्रति बोरी की जगह 1200 रुपये कीमत चुकानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च-स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। डीएपी (DAP) पर सब्सिडी बढ़ाने के फैसले से सरकार पर अतिरिक्त करीब 14,775 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में…
Read More
इसराइल और फ़लस्तीनी चरमपंथियों के बीच गज़ा में जारी संघर्ष 10वें दिन भी जारी है.

इसराइल और फ़लस्तीनी चरमपंथियों के बीच गज़ा में जारी संघर्ष 10वें दिन भी जारी है.

गज़ा पर नियंत्रण करने वाले हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मारे गए लोगों में लगभग 100 औरतें और बच्चे हैं. इसराइल का कहना है कि गज़ा में मारे जाने वालों में कम-से-कम 150 चरमपंथी शामिल हैं. हमास ने अपने लोगों की मौत के बारे में कोई आँकड़ा नहीं दिया है. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गज़ा में सैन्य अभियान "जब तक ज़रूरी हो चलता रहेगा".उन्होंने साथ ही दक्षिणी इसराइल में अधिकारियों से कहा है कि ये अभियान "कई दिनों में" ख़त्म हो सकता है.नेतन्याहू ने दावा किया है कि इस बार हमास को ऐसे झटके…
Read More
बीडीओ ने कोरोना पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

बीडीओ ने कोरोना पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी इ बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कोरोना पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. अलीपुरद्वार जिले के राजाभातखावा क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला और अलीपुरद्वार जिले के अतियाबारी चाय बागान में कोरोना से पीड़ित एक एक अन्य गर्भवती महिला को बीडीओ ने सही सलामत अस्पताल पहुंचाया . गर्भवती महिला के बारे में खबर मिलते ही बीडीओ प्रशांत बर्मन उनके घर पहुंचे और एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कालचीनी के बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा कि दोनों गर्भवती महिलाओं का  अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Read More
कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहा इस्कॉन , घर घर पहुंचा रहा भोजन

कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहा इस्कॉन , घर घर पहुंचा रहा भोजन

कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश त्रस्त है। सिलीगुड़ी में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।  काफी संख्या में कोरोना पीड़ित होम आइसोलेशन में हैं। सरकार के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठन कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये हैं। सिलीगुड़ी स्थित इस्कॉन मंदिर के सदस्य भी कोरोना पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।  मंदिर के सदस्य घर घर जाकर  कोरोना पीड़ितों तक भोजन पंहुचा रहे हैं। सिलीगुड़ी इस्कॉन के सचिव नाम कृष्ण दास ने बताया कि इस महीने की आठ तारीख से इस्कॉन सिलीगुड़ी शहर में विभिन्न इलाके में 100 से  अधिक परिवारों…
Read More