22
Sep
हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी और भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने पश्चिम बंगाल में अपनी एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल) रेंज पेशकश को मजबूत करते हुए बड़ा दोस्त लॉन्च किया। इसके माध्यम से, कंपनी पश्चिम बंगाल में इस सेगमेंट की क्षमता का दोहन करके अपने अड्रेसएबल डोमेस्टिक एलसीवी बाजार को बढ़ाती है। बड़ा दोस्त दोस्त ब्रांड द्वारा बनाए गई मजबूत नींव पर खड़ी है, जो विश्वसनीयता, माइलेज और आराम के लिए जाना जाता है। यह समकालीन और भविष्यवादी होने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी और चालक आराम पर ग्राहक-केंद्रित पेशकश पेश करता है। नवीनतम बीएस -६ इंजन से…
