19
Nov
भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने 1,000 रुपये से कम कीमत के उत्पादों के लिए जीरो कमीशन मॉडल की शुरुआत की है और करते हुए अपने सेलर रेट कार्ड में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ऑनलाइन सेलिंग को ज्यादा समावेशी एवं विकास आधारित बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस मॉडल से लागत की व्यवस्था को सरल बनाया गया है, प्रतिस्पर्धी कीमतों को बढ़ावा दिया गया है और देशभर में छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए फ्लिपकार्ट का मूल्य प्रस्ताव (वैल्यू प्रपोजिशन) मजबूत हुआ है। रेट कार्ड में रणनीतिक बदलाव से फ्लिपकार्ट के हाइपरवैल्यू प्लेटफॉर्म शॉप्सी पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।…
