13
Nov
कनाडा की निवेश कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की योजना आईडीबीआई बैंक को वैश्विक पहुंच वाला एक विविध वित्तीय सेवा समूह बनाने की है। इसके लिए कंपनी बैंक की 60.72 प्रतिशत नियंत्रक हिस्सेदारी का 52,878 करोड़ रुपये में प्रस्तावित अधिग्रहण करने जा रही है। अरबपति निवेशक प्रेम वत्सा के नेतृत्व वाली फेयरफैक्स ने प्रति शेयर 81 रुपये की पेशकश की है, जो सरकार के स्वतंत्र मूल्यांकन मानक 75.99 रुपये से अधिक है। यह पेशकश 31 मार्च 2026 तक आईडीबीआई बैंक के 51.85 रुपये प्रति शेयर के नियामकीय बही मूल्य से 56 प्रतिशत अधिक है। फेयरफैक्स के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी…
