18
Aug
राजधानी रांची के ऐतिहासिक अल्बर्ट एक्का चौक पर इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर हर साल की तरह नमो दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। भीड़ से खचाखच भरे चौक पर महिला गोविंदाओं ने अपने साहस और टीमवर्क का परिचय दिया और एक शानदार मुकाबले का नजारा पेश किया। इस प्रतियोगिता में राधा रानी टीम, मांडर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, राष्ट्रीय योगा टीम, रांची को दूसरा और चडरी महिला समिति, रांची को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में शामिल महिला गोविंदाओं ने कठिनाईयों के बावजूद हिम्मत और…
