breaking news

बोकारो पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

बोकारो पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी मोड़ के पास एक आवास में छापामारी कर 155 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सुभाष कुमार और सोनू राय शामिल हैं। सुभाष कुमार और सोनू राय गोमिया थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब भी बरामद की है। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की…
Read More
जेवर दुकान से ढाई लाख के गहनों की चोरी, दो पकड़े गए

जेवर दुकान से ढाई लाख के गहनों की चोरी, दो पकड़े गए

शहर के पुरैनिया तालाब स्थित नेहा ज्वेलर्स नामक दुकान में अपराधियों ने रविवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से ढाई लाख रुपये के सोने के गहने की चोरी की और फरार हो गये। बताया जाता है कि अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान गहनों की चोरी कर फरार हो गये। इसकी जानकारी दुकान के संचालक अमित सोनी ने सदर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी दल बल के साथ दुकान पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। रविवार की रात सीसीटीवी फुटेज…
Read More
माइंस बंद कराने व मारपीट के आरोप में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के 5 बाउंसर गिरफ्तार

माइंस बंद कराने व मारपीट के आरोप में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के 5 बाउंसर गिरफ्तार

हजारीबाग की पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। योगेंद्र साव के पांचों बाउंसरों पर आरोप है कि शनिवार को उन्होंने चट्टी बरियातू माइंस को बंद कराया। वहां मौजूद ट्रांसपोर्टरों व वाहन चालकों के साथ मारपीट की। जिन पांच लोगों ने मारपीट की है, उन पर कथित रुप से योगेंद्र साव का बाउंसर होने का आरोप है। सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। पांचों को योगेंद्र साव के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है, उस वक्त योगेंद्र साव व पूर्व विधायक अंबा प्रसाद वहीं मोजूद थे। जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी के चट्टी बरियातू…
Read More
एनटीपीसी की चट्टी-बरियातू परियोजना को लेकर झारखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल

एनटीपीसी की चट्टी-बरियातू परियोजना को लेकर झारखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल

एनटीपीसी की चट्टी-बरियातू परियोजना को लेकर झारखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक मार्मिक संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनटीपीसी परियोजना में रैयतों की ज़मीन जबरन छीनी जा रही है और कंपनी की मनमानी के खिलाफ प्रशासन से अनुमति लेकर शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया था। अंबा प्रसाद ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे दक्षिण भारत के भाजपा सांसद सी. एम. रमेश और उनके भाई सी. एम. राजेश का नाम…
Read More
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लौट रहे रांची, जा सकते हैं घाटशिला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लौट रहे रांची, जा सकते हैं घाटशिला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पुरे 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। वे बीते 12 दिनों से नेमरा गांव में अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के क्रिया-कर्म में जुटे हुए थे। बता दें कि शिबू सोरेन के निधन के बाद 5 अगस्त से सीएम रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में ही थे। श्राद्ध कर्म सभी पारंपरिक विधि-विधान को पुरा कर लेने के बाद रविवार को हेमंत सोरेन दिशोम गुरु की अस्थियां विसर्जित करने रजरप्पा दामोदर नदी गए थे। रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घाटशिला भी जा सकते हैं। वे शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों मुलाकात…
Read More