23
May
सिलीगुड़ी:- स्कूल में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी के रूप मे रूपये लेने के आरोप में शिक्षिका और उसके साथी को भक्ति नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षिका का नाम मेघना साहा और उसके साथी का नाम सौम्यदीप साहा है।मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुडी के सेवक रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में दाखिला देने की बात को लेकर पैसा लेने का आरोप आया। । इस मामला का खुलासा तब हुआ जब इस दौरान एक अभिभावक अपने बच्चे को दाखिला करवाने के लिए एक रशीद लेकर पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने उक्त रशीद को जाली पाया।…
