06
Jul
योगापट्टी प्रखंड की बहुअरवा पंचायत के बहुअरवा गांव के समीप गुरुवार देर रात रेलिंग समेत पुलिया का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। मुखिया पुत्र मो. अबुलैश, ग्रामीण अनवर आलम, अफताब आलम ने बताया कि पुलिया का निर्माण लगभग 50 वर्ष पूर्व कराया गया था। अचानक रेलिंग सहित पुलिया का आधा भाग ध्वस्त हो गया। इससे ग्रामीणों व अन्य यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही। है। पुलिया तिरहुत नहर की उपवितरणी पर बनी है। यह सड़क बहुअरवा से. मठिया रसूलपुर होते हुए बासोपट्टी हाईस्कूल तक जाती है। हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानियों का सामना…
