breaking news

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में गौतम गोस्वामी कोसिलीगुड़ी पुलिस की स्पेशल – आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने दिल्ली में गिरफ्तार किया

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में गौतम गोस्वामी कोसिलीगुड़ी पुलिस की स्पेशल – आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने दिल्ली में गिरफ्तार किया

देवाशीष प्रमाणिक के सहयोगी के रूप में जाने जाते हैं तृणमूल नेता गौतम गोस्वामी जमीन हड़पने का लगा है आरोप •सरकारी जमीन पर कब्जा कर रेस्तरां को चलाने के आरोप में भाजपा नेता उत्तम राय भी गिरफ्तार किए गए सिलीगुड़ी:डाबग्राम-फूलबाड़ी के प्रमुख तृणमूल नेता देवाशीष प्रमाणिक के साथी माने जाने वाले गौतम गोस्वामी - को भी सिलीगुड़ी पुलिस की स्पेशल - आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने दिल्ली में दबोच लिया है।गौतम तृणमूल नेता के साथ-साथ सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के बोर्ड सदस्य भी हैं। हालांकि, उन्होंने गिरफ्तारी नहीं बल्कि आत्मसमर्पण का दावा किया। गौतम गोस्वामी को माटीगाड़ा थाना के…
Read More
प. चंपारण में रेलिंग समेत पुलिया का आधा हिस्सा ध्वस्त

प. चंपारण में रेलिंग समेत पुलिया का आधा हिस्सा ध्वस्त

योगापट्टी प्रखंड की बहुअरवा पंचायत के बहुअरवा गांव के समीप गुरुवार देर रात रेलिंग समेत पुलिया का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। मुखिया पुत्र मो. अबुलैश, ग्रामीण अनवर आलम, अफताब आलम ने बताया कि पुलिया का निर्माण लगभग 50 वर्ष पूर्व कराया गया था। अचानक रेलिंग सहित पुलिया का आधा भाग ध्वस्त हो गया। इससे ग्रामीणों व अन्य यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही। है। पुलिया तिरहुत नहर की उपवितरणी पर बनी है। यह सड़क बहुअरवा से. मठिया रसूलपुर होते हुए बासोप‌ट्टी हाईस्कूल तक जाती है। हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानियों का सामना…
Read More
फुटपाथ दखल, अवैध निर्माण को लेकर लोगो और नगर निगम मे गहमागहमी का माहौल

फुटपाथ दखल, अवैध निर्माण को लेकर लोगो और नगर निगम मे गहमागहमी का माहौल

सिलीगुड़ी:- सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ दखल, अवैध निर्माण तथा अन्य नागरिक परिसेवा के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी फटकार के बाद शनिवार को नगर निगम की मासिक नगर निगम बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को ही अपना हथियार बनाकर निगम बोर्ड पर जमकर निशाना साधा। वहीं मेयर गौतम देव ने नगर निगम की समस्याओं की समाधान में तेजी से पहल किए जाने की बात कही। देव ने इन समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती वाम मोर्चा बोर्ड के जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस दौरान इन समस्याओं के स्थाई समाधान…
Read More
लिस नदी का बांध टूटा,  जलपाईगुड़ी का चंदा कॉलोनी इलाका हुआ जलमग्न,  मदद के लिए सेना उतरी, टोटो गांव में भी आया  बाढ़                       

लिस नदी का बांध टूटा,  जलपाईगुड़ी का चंदा कॉलोनी इलाका हुआ जलमग्न,  मदद के लिए सेना उतरी, टोटो गांव में भी आया  बाढ़                       

उत्तर बंगाल में और पहाड़ पर हो रही लगातार बारिश के कारण उत्तर बंगाल की सभी नदियां तूफान पर हैं। इस बीच उत्तर बंगाल से होकर बहने वाली लिस नदी का बांध टूट गया है। बांध टूटने के कारण जलपाईगुड़ी जिले का बागराकोट ग्राम पंचायत की चंदा कॉलोनी में मकान पानी में डूब गए हैं। पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। लोग अपना घर छोड़कर जान बचाने के लिए सड़कों पर शरण लिए हुए हैं।  इस बीच जलस्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों की  मदद के लिए सेना को उतारना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक नदी के बांध का करीब 20 से 25…
Read More
चेक नागरिक को 15 दिनों में देश छोड़ने का आदेश

चेक नागरिक को 15 दिनों में देश छोड़ने का आदेश

बगैर वीजा के देश में घुसने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने चेक गणराज्य के नागरिक को 15 दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। कोर्ट ने चेक गणराज्य के दूतावास को इस बाबत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी की एकलपीठ ने आवेदक कास्परेक पेट्र की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। कोर्ट को बताया गया कि साइबर अपराध के शिकार होने के बाद भारत में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सीमा में प्रवेश किया। एफआईआर दर्ज कराने के लिए वह आया था। आवेदक एक विदेशी नागरिक है। जब…
Read More