12
Jun
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) झारखंड संशोधन विधेयक-2021 पर अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। झारखंड विधानसभा की ओर से पारित यह संशोधन विधेयक राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। राष्ट्रपति की ओर से अनुमोदन के बाद विधेयक राजभवन को प्राप्त है। झारखंड राजभवन के मीडिया कोषांग ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि झारखंड विधानसभा में पारित सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) झारखंड…
