breaking news

झारखंड पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर

झारखंड पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर

रांची में झारखंड पुलिसकर्मियों और उनके निकट परिजनों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में 622 पुलिसकर्मियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कुल 1.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से जारी की गई है।इस सहायता राशि से वे पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य जटिल ऑपरेशनों के लिए चिकित्सा अनुदान का आवेदन पुलिस मुख्यालय में किया था। यह सहायता राशि उनके इलाज के लिए एक बड़ी राहत होगी। झारखंड पुलिस द्वारा अपने कर्मियों के लिए इस तरह की सहायता राशि प्रदान करना…
Read More
झारखंड में अब त्योहारों पर नहीं काटी जाएगी बिजली, JBVNL ने जारी की नई गाइडलाइन

झारखंड में अब त्योहारों पर नहीं काटी जाएगी बिजली, JBVNL ने जारी की नई गाइडलाइन

झारखंडवासियों को अब पर्व-त्योहारों पर बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। झारखंड हाईकोर्ट के दिए गए आदेश के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी पर्व, जुलूस या शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। JBVNL ने इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसमें शोभायात्रा आयोजकों और श्रद्धालुओं के लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्या है मुख्य दिशा-निर्देश शोभायात्रा में झंडे और साउंड सिस्टम (डीजे) की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट) तय की गई है। बसों या अन्य बड़े वाहनों की छत…
Read More
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से सरकार ने अत्याधुनिक ग्लाक पिस्टल मांगी वापस

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से सरकार ने अत्याधुनिक ग्लाक पिस्टल मांगी वापस

झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता से सरकार ने अत्याधुनिक ग्लाक पिस्टल वापस मांग ली है। जानकारी के अनुसार, मंत्री पद पर रहते हुए बन्ना गुप्ता ने अपने पद और प्रभाव का उपयोग करते हुए इस पिस्टल का लाइसेंस प्राप्त किया था।ग्लाक पिस्टल आधुनिक और उच्च श्रेणी की फायरआर्म मानी जाती है, जिसका उपयोग आम तौर पर सुरक्षा एजेंसियों और विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों को ही अनुमन्य होता है। लेकिन बन्ना गुप्ता ने मंत्री रहते हुए इसका निजी लाइसेंस प्राप्त कर लिया था।विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद जब वह सरकार से बाहर हो गए और…
Read More
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर NSG टीम तैनात

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर NSG टीम तैनात

केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर तैनात किया गया है, जहां 265 लोगों की जान चली गई थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनएसजी टीम राहत कार्यों में अन्य एजेंसियों की सहायता के लिए घटनास्थल पर है, और उनके पास कोई जांच शक्तियां नहीं हैं। लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान - बोइंग 787 ड्रीमलाइनर - जिसमें 242 लोग सवार थे, गुरुवार दोपहर को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में…
Read More
झारखंड में अब तंबाकू खरीद-बिक्री और सेवन पर सख्ती

झारखंड में अब तंबाकू खरीद-बिक्री और सेवन पर सख्ती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) झारखंड संशोधन विधेयक-2021 पर अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। झारखंड विधानसभा की ओर से पारित यह संशोधन विधेयक राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। राष्ट्रपति की ओर से अनुमोदन के बाद विधेयक राजभवन को प्राप्त है। झारखंड राजभवन के मीडिया कोषांग ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि झारखंड विधानसभा में पारित सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) झारखंड…
Read More