14
Jul
जिले में रविवार की शाम अचानक बदले मौसम ने कहर ढा दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मसलिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 23 वर्षीय चंदन मरांडी की मौत वज्रपात से हो गई। जानकारी के अनुसार, चंदन खेत से घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के…
