bollywood

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान

अशनीर ग्रोवर के जीवन पर बनने वाली प्रस्तावित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आमिर खान अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले खबरें थीं कि आमिर फिल्म में अशनीर ग्रोवर की मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल मोदी संभालेंगे और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। अब आमिर के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद निर्माताओं ने नए अभिनेता की तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर और निर्देशक राहुल मोदी के बीच फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर रचनात्मक मतभेद सामने आए। बताया जा…
Read More
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी फिल्म ‘3 इडियट्स’

फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी फिल्म ‘3 इडियट्स’

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब 17 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी कई फिल्मों को री-रिलीज किया गया था, लेकिन '3 इडियट्स' उस सूची में शामिल नहीं थी। अब फिल्म के प्रशंसकों को इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक दिवस के अवसर पर '3 इडियट्स' को 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में…
Read More
फिल्म ‘आवारापन 2’ से लौटे अरिजीत सिंह

फिल्म ‘आवारापन 2’ से लौटे अरिजीत सिंह

लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह जल्द ही प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वापसी अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' के गीत 'ये आवारापन' से होगी। इस गीत को अमाल मलिक ने संगीतबद्ध किया है जबकि इसके बोल रश्मी विराग ने लिखे हैं। अरिजीत की वापसी की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'ये आवारापन' गीत 21 जुलाई को यूट्यूब और अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह का रिश्ता लंबे समय से रहा है। विशेष…
Read More
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बोले-रणदीप हुड्डा

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बोले-रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान से नवाजा गया। खास बात यह है कि रणदीप ने इस फिल्म में निर्देशन के साथ-साथ मुख्य भूमिका निभाई और सह-लेखन की जिम्मेदारी भी संभाली। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर रणदीप ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा, "फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू…
Read More
फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर रिलीज हुआ

फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर रिलीज हुआ

अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है। करीब एक मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे युवा की कहानी पेश करता है, जो प्यार में मिली बेवफाई, पारिवारिक दबाव, असफलताओं और समाज की उपेक्षा के बीच अपनी पहचान और सम्मान हासिल करने के लिए संघर्ष करता है। टीजर की शुरुआत एक टीवी न्यूज बुलेटिन से होती है, जिसमें कहा जाता है कि प्यार में धोखा खाने वाला एक युवक आईएएस अधिकारी बन जाता है। इसके बाद हिमांश का किरदार अपने माता-पिता से आईएएस बनने का सपना शेयर करता है, लेकिन उसे…
Read More