17
Jul
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में 89.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। दैनिक कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छठे दिन (बुधवार) 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पांचवें दिन 9.50…
