16
Feb
फिल्मकार प्रियदर्शन ने अभिनेता राजपाल यादव के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया है। मीडिया से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि वह राजपाल को 20 साल से अधिक समय से जानते हैं और पहली बार उन्हें फिल्म 'जंगल' में देखकर प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ में मालामाल वीकली से काम शुरू किया और उसके बाद राजपाल उनकी कई फिल्मों का हिस्सा रहे। प्रियदर्शन ने यह भी खुलासा किया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्माताओं से राजपाल को तय फीस से अधिक भुगतान करने का अनुरोध किया है, जिस…
