31
May
राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी टाइम लूप जैसी रोचक अवधारणा पर आधारित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…
