13
Jun
'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। लेकिन 'हाउसफुल 5' इस मामले में पिछड़ गई है। सोशल मीडिया पर दर्शक इस फिल्म को लेकर निराशा जाहिर कर रहे हैं। 24 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कलेक्शन 7वें दिन काफी कम हो गया है। जानिए, इस फिल्म ने 7वें दिन कितने रुपए कमाए हैं? 7वें दिन का कलेक्शन 7वें दिन करीब 5.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के इस कलेक्शन में बुधवार यानी छठे दिन के मुकाबले कमी आई है। बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ की कमाई की…
