bollywood

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की

अश्विन कुमार निर्देशित "महावतार नरसिम्हा" बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहरा रही है और दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने वाली पहली एनिमेटेड हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई द्वारा निर्मित, क्लीम प्रोडक्शंस बैनर तले बनी इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
Read More
फिल्म ‘वॉर 2’ हिंदी में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी

फिल्म ‘वॉर 2’ हिंदी में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी

सूत्रों के अनुसार, वॉर 2 का हिंदी संस्करण भारत में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगा, जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में हिंदी संस्करण की सीमित रिलीज़ शामिल है। "वॉर 2 भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख फीचर फिल्म है जिसमें पहली बार ऋतिक रोशन और एनटीआर एक साथ नज़र आ रहे हैं। निर्माता इसे हिंदी में 5000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें IMAX, 4DX, ICE और डॉल्बी सिनेमा जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में एक्सक्लूसिव रिलीज़ शामिल है, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक बन जाएगी,"…
Read More
कपिल शर्मा के कैफे पर दोबारा फायरिंग

कपिल शर्मा के कैफे पर दोबारा फायरिंग

कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित 'कैप्स कैफे' पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है। 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला गोल्डी ढिल्लों और…
Read More
प्राइम वीडियो फिल्म ‘अंधेरा’ 14 अगस्त को रिलीज़ होगा

प्राइम वीडियो फिल्म ‘अंधेरा’ 14 अगस्त को रिलीज़ होगा

'प्राइम वीडियो' ने 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ मिलकर अपनी आगामी सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज़ 'अंधेरा' के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है, जो 14 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर इसी चैनल पर रिलीज़ होगी। प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा, प्राजक्ता कोली और सुरवीन चावला अभिनीत इस सीरीज़ में वत्सल शेठ, परवीन डबास और प्रणय पचौरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आठ एपिसोड वाला यह रोमांचक ड्रामा गौरव देसाई, राघव डार, चिंतन सारदा और करण अंशुमान द्वारा लिखित और राघव डार द्वारा निर्देशित है। सुपरनैचुरल हॉरर के साथ एक खौफनाक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा का मिश्रण, 'अंधेरा' एक मनोरंजक और रोमांचक दृश्य अनुभव का वादा…
Read More
ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में विजय देवरकोंडा को समन भेजा

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में विजय देवरकोंडा को समन भेजा

अभिनेता विजय देवरकोंडा बुधवार को कुछ प्लेटफॉर्म द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। 'लाइगर' अभिनेता केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष यहां उसके क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। अभिनेता प्रकाश राज इससे पहले 30 जुलाई को इस मामले के सिलसिले में ईडी के समक्ष पेश हुए थे। राज के अलावा, ईडी ने अभिनेता राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू को भी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन अभिनेताओं ने कथित तौर पर…
Read More