04
Aug
रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' का इंतजार सिर्फ साउथ के नहीं बल्कि हिंदी भाषी दर्शक भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी और अन्य कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। भारी बजट में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। 'कुली' में रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है और 3 मिनट लंबे ट्रेलर से यह साफ हो जाता है कि दर्शकों को एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने को मिलने वाली है।…
