22
Aug
सुपरस्टार और 'भगवान' कहे जाने वाले रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सफलता के बाद अब थलाइवा अपने ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट 'जेलर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार करेंगे। दर्शक पहले से ही 'जेलर 2' को लेकर रोमांचित हैं और अब इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' की स्टार कास्ट में अब मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है।…
