Accident

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल

कालचीनी प्रखंड के हासीमारा इलाके  में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार  हासीमारा इलाके  में रविवार की रात एक बाइक  को छोटे मालवाहक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो युवक नीचे गिर पड़े। इस दौरान छोटा वाहन एक बाइक सवार पर से गुजर गया  .   स्थानीय लोगों ने घायलों को लताबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में  संताली चाय बागान निवासी साहिब टोप्पो और अर्जुन कचुया  शामिल हैं  । फिलहाल दोनों का इलाज लताबाड़ी अस्पताल में चल रहा है।  उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Read More
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

चोपड़ा थाने के ऑयल इंडिया मोड़ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. रविवार की शाम हुई इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. मृत व्यक्ति का नाम नूर मोहम्मद (55) है ।वह  चोपड़ा थाने के दमदंगी इलाके का रहनेवाला था । स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोनापुर से घर लौटते समय चोपड़ा में  सोनपुर ऑयल इंडिया मोड़ इलाके  में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर सिलीगुड़ी दिशा से आ रहे पत्थर लदा एक ट्रक ने  बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल…
Read More
श्रमिकों से लदी बस फ्लाईओवर पर पलटी,

श्रमिकों से लदी बस फ्लाईओवर पर पलटी,

 उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में शुक्रवार तड़के सुबह प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस के पलट जाने से  बस के एक कर्मचारी की मौत हो गयी , जबकि बस में सवार 16 लोग घायल हो गए। आज सुबह करीब सात बजे  चोपड़ा थाने के कालागछ फ्लाई ओवर पर  इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी . जानकारी के अनुसार बिहार के एक ईंट भट्ठे से  20 मजदूरों को लेकर लेकर एक बस कूचबिहार से पूर्णिया की ओर जा रही थी . तड़के सुबह चोपड़ा के कालागछ इलाके में फ्लाई ओवर पर  बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस के एक कर्मचारी…
Read More
कार ने धक्के से स्कूटर सवार की मौत 

कार ने धक्के से स्कूटर सवार की मौत 

 कालचीनी प्रखंड के हासीमारा 10 नंबर  इलाके में एशियन हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कालचीनी प्रखंड के दलसिंगपाड़ा थाना लाइन निवासी 32 वर्षीय खोज छेत्री स्कूटर से दलसिंगपारा से हासीमारा जा रहे थे. इसी दौरान हासीमारा 10 नंबर इलाके में तेज रफ़्तार एक कार स्कूटर को  पीछे से जोरदार धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। कार से टक्कर लगते ही  खोज छेत्री छिटककर एशियन हाईवे पर गिर पड़े । हासीमारा आउट पोस्ट की पुलिस और  स्थानीय लोगों ने घायल खोज छेत्री को बचाया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां इलाज…
Read More
ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत 

ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत 

 ईंटों से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रायगंज थाने के सोहरी मोड़ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हुई। मृतक का नाम कैलाश चंद्र बर्मन है, उसका घर रायगंज थाने के छत्रपुर इलाके में है। शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए रायगंज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है और रायगंज थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रायगंज थाना क्षेत्र के छत्रपुर निवासी कैलाश चंद बर्मन सोहरी मोड़ इलाके में एक दुकान से अपनी स्कूटी चलाकर…
Read More