आयुष्मान भारत कार्ड एप्रूवल के लिए बीएलएस इंटरनेशनल को पश्चिम बंगाल सरकार से मिला अनुबंध

पश्चिम बंगाल सरकार ने बीएलएस इंटरनेशनल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सहयोग से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी-पीएम-जेएवाई) और आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए कार्ड एप्रूवर एजेंसियों में से एक नियुक्त किया है। इस पहल से पश्चिम बंगाल में लगभग 8.5 करोड़ लाभार्थियों को कवर किए जाने की उम्मीद है, जिससे हेल्‍थ कार्ड के वितरण को मजबूती मिलेगी और पात्र नागरिकों के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा।

बीएलएस इंटरनेशनल सरकारों और राजनयिक मिशनों के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक एआई और तकनीक-सक्षम सर्विस पार्टनर है। इस अनुबंध के तहत, कंपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एबी-पीएम-जेएवाई के लाभार्थी आवेदनों और 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत करेगी।आयुष्मान भारत पहल भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों में से एक है, जो लाखों नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच प्रदान करती है। इस साझेदारी के माध्यम से, बीएलएस इंटरनेशनल लोगों की सेवा करने, डिजिटल प्रक्रियाओं और बड़े पैमाने पर कार्यक्रम के निष्पादन में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर इस योजना के दायरे को बढ़ाने में अपना योगदान देगी।

शिखर अग्रवाल, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, बीएलएस इंटरनेशनल ने कहा, “हम आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के साथ मिलकर काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि सरकारी संस्थाएं हमारी काबिलियत पर कितना भरोसा करती हैं। उन्हें पता है कि बीएलएस इंटरनेशनल लोगों तक सरकारी सेवाएं समझदारी और भरोसे के साथ पहुंचा सकती है। हमारी टीमें आयुष्मान कार्ड को बिना किसी रुकावट और पूरी ईमानदारी के साथ पास करने में जुटी हैं, ताकि सही लोगों को मुफ्त इलाज का फायदा मिल सके। “भारत और दुनिया भर में सरकारी योजनाओं को बड़े स्तर पर संभालने के अपने अनुभव के साथ, बीएलएस इंटरनेशनल आम लोगों तक ज़रूरी सरकारी सेवाओं को आसानी से पहुँचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस नए अनुबंध से हेल्थकेयर और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में बीएलएस इंटरनेशनल की स्थिति और मजबूत होगी, जहां कंपनी ने प्रौद्योगिकी-संचालित सेवा वितरण के माध्यम से सरकार के नेतृत्व वाली पहलों का समर्थन करना जारी रखा है।”

By Business Bureau